Sunday, November 24, 2013

महाराणा प्रताप की 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

हिमाचल में बनेंगे राजपूत और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा की है कि राज्य में राजपूत कल्याण बोर्ड और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित किए जाएंगे। इन दोनों बोर्डों के अध्यक्ष वह खुद होंगे। मुख्यमंत्री यहां महाराणा प्रताप परिसर में प्रदेश राजपूत कल्याण ट्रस्ट और सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग इन बोर्डों के माध्यम से सीधे सरकार के साथ अपनी बात उठा सकेंगे। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार ने लगभग सभी समुदायों के लिए बोर्ड बनाए हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी विदेशी सत्ता को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने तकलीफें सहीं, लेकिन अपनी आजादी को नहीं खोया।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि खुद को सुधारने के पश्चात ही महाराणा प्रताप का सपना पूरा होगा। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आगामी कैबिनेट बैठक में जल्द ही कौशल विकास भत्ते के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 16 साल की जाएगी। इस भत्ते के लिए सरकार ने इस साल के बजट में सौ करोड़ का प्रावधान किया है।
इससे पहले राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने भी बोर्ड बनाने की मांग रखी। राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष टेक चंद राणा, कर्नल एससी परमार, कर्नल एमएस परमार, प्रो. केसी कंवर ने भी सभा को संबोधित किया। मूर्तिकार एससी परीदा को सीएम ने सम्मानित किया।

0 comments:

Post a Comment

 
Design by Wordpress Theme | Bloggerized by Free Blogger Templates | coupon codes